• fulldetail

रणवीर सिंह के नाम की ट्रेन जल्द ही दौड़ेगी, जानिए कहां?

28 April. 2018 | 11.05 AM

रणवीर सिंह इन दिनों स्विट्जरलैंड की खूबसूरत वादियों में अपनी छुट्टियां बिता रहे हैं। अब खबर है कि स्विस टूरिज़म डिपार्टमेंट जल्द ही रणवीर के नाम से एक खास ट्रेन चलाएगा। रणवीर पहले यंग स्टार हैं जिनके नाम की ट्रेन स्विट्ज़रलैंड की पटरियों पर दौड़ेगी। बता दें कि रणवीर स्विटजरलैंड टूरिज़म के आधिकारिक ब्रैंड ऐंबैसडर हैं।


इतना ही नहीं, उनकी इस ट्रेन का नाम रणवीर ऑन टूर होगा। गौरतलब है कि स्विट्ज़रलैंड में रणवीर की बड़ी फैन फॉलोइंग है और वहां उनकी फिल्में काफी हिट होती हैं। यहां पर बकायदा उनकी फिल्मों का इंतजार किया जाता है। बता दें कि पिछले साल भी मार्च में छुट्टियां बिताने के लिए रणवीर स्विट्ज़रलैंड पहुंचे थे, जहां बर्फ की वादियों का मजा लेते हुए रणवीर ने एक विडियो पोस्ट किया था।


स्विट्जरलैंड के बारे में रणवीर सिंह का कहना है कि यह उनका पसंदीदा देश है। रणवीर ने कहा, 'स्विट्ज़रलैंड... यह मेरे मन का देश है। आप यहां कितनी बार भी जाएं, आप वहां कुछ नया ही पाएंगे। इस बार मैं लेक जेनेवा क्षेत्र का दौरा कर रहा हूं। यह हिस्सा स्विट्ज़रलैंड का छिपा नगीना है, मैं जिसे खोजने का इंतजार नहीं कर सकता।'


इस क्षेत्र में स्विस के नगीने के नाम से मशहूर माउंट्रेअक्स, लौसेन, झील में समाती हुईं तीन पहाड़ियां और यूनेस्को द्वारा विश्व विरासत सूची में शामिल लावौक्स भी है।
बताना चाहेंगे कि रणवीर ने हाल ही में निर्देशक जोया अख्तर की गली बॉय की शूटिंग खत्म की है।

Comment Here