• fulldetail

रिलाइंस जिओ की धमाकेदार लॉन्चिंग के पीछे है ये भाई बहन

रिलांयस जियो की लॉन्चिंग के साथ ही रिलायंस इंडस्ट्री ने टेलिकॉम इं‍डस्‍ट्री में तहलका मचा दिया है। जियो की इस धमाकेदार लॉन्चिंग के पीछे मुकेश अंबानी के जुड़वां बच्चे आकाश और ईशा अंबानी का भी अहम रोल है। ये भाई-बहन रिलायंस जियो के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में शामिल हैं। आइए जानते है इन दोनों भाई बहन की भूमिका क्या है...
जुड़वां भाई-बहन हैं आकाश और ईशा
- 2014 में मुकेश अंबानी ने आकाश और ईशा अंबानी की रिलायंस जियो और रिलायंस रिटेल में बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स नियुक्त किया था।
- तब से ये दोनों भाई-बहन रिलायंस जियो की स्ट्रैटजी पर लगातार काम कर रहे थे।
- आकाश अंबानी 4G टेलिकॉम की बारीकियों पर करीब 3 साल से काम कर रहे थे।
- अंबानी परिवार के करीबी कहे जाने वाले मनोज मोदी के साथ आकाश पिछले काफी समय से जुड़े थे।
- कहा जाता है कि 4G टेक्‍नोलॉजी पर आकाश और ईशा की अच्छी पकड़ है।
- रिलायंस इंडस्ट्रीज की हुई 42वीं एजीएम में खुद मुकेश अंबानी अपने दोनों बच्चों के साथ आए थे।
- 23 साल के ईशा और आकाश अंबानी जुड़वा भाई-बहन हैं।
येल यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट हैं ईशा अंबानी
- मुकेश और नीता अंबानी के तीन बच्चे हैं- ईशा अंबानी, आकाश अंबानी और अनंत अंबानी।
- मुकेश और नीता अंबानी की इकलौती बेटी ईशा अंबानी ने 2013 में येल यूूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया।
- इसके बाद कुछ समय के लिए ईशा ने ग्लोबल कंसल्टिंग कंपनी मैंकेन्‍जी के साथ काम किया।
- कुछ समय काम करने के बाद ईशा भारत वापस आ गईं और रिलायंस के 4G टेक्‍नोलॉजी पर काम करने लगीं।
ब्राउन यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट हैं आकाश
- आकाश अंबानी ब्राउन यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट हैं।
- आकाश ग्रेजुएशन पूरी करने के बाद 24 साल की उम्र में भारत आकर पिता के कारोबार में जुड़ गए।
- इससे पहले मुकेश अंबानी ने भी ठीक इसी उम्र में अपने पिता धीरुभाई अंबानी का कारोबार संभाला था।
- साल 1981 में जब मुकेश को धीरुभाई ने भारत बुला लिया था, उस समय उनकी उम्र भी 24 साल की थी।
- माना जाता है कि आकाश को 4G टेक्‍नोलॉजी की बेहतर समझ है, जिसका फायदा रिलायंस जियो के इस प्रोजेक्ट को मिला है।

 

Comment Here